कहीं मरीज से पैसे, कहीं एनओसी नदारद—निरीक्षण में तीन निजी अस्पतालों की खुली पोल, सीएमओ के निरीक्षण में हालात आए सामने

Advertisements

कहीं मरीज से पैसे, कहीं एनओसी नदारद—निरीक्षण में तीन निजी अस्पतालों की खुली पोल, सीएमओ के निरीक्षण में हालात आए सामने

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर 

बरेली : गरीबों के इलाज के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना को निजी अस्पताल किस तरह कमाई का जरिया बना रहे हैं, इसका खुलासा शुक्रवार को बरेली में हुए औचक निरीक्षण में हुआ है। कमिश्नर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह स्वयं अपनी टीम के साथ शहर के श्री भोला नाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, ग्लेन कैंसर हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जिसमें तीनों अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

Advertisements

 

 

 

जांच के दौरान सामने आया कि श्री भोला नाथ ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज से जांच के नाम पर नकद रुपए वसूली का आरोप है। वहीं पीलीभीत बाइपास रोड स्थित ग्लेन कैंसर हॉस्पिटल में फायर एनओसी, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी और एसटीपी/ईटीपी जैसे जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं मिले।

इसके अलावा रामपुर गार्डन स्थित नारायण हॉस्पिटल में भी निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गईं। तीनों अस्पतालों में अनियमितताएं मिलने पर सीएमओ ने मौके पर ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि जवाब मिलने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

हालांकि, बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान एपेक्स मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कोई अनियमितता नहीं पाई गई, जिस पर अस्पताल को क्लीन चिट दी गई।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *