दबंगों ने मारपीट कर दुकान में की तोड़फोड़, पीड़ित की शिकायत पर हुआ मुकदमा दर्ज

Advertisements

दबंगों ने मारपीट कर दुकान में की तोड़फोड़, पीड़ित की शिकायत पर हुआ मुकदमा दर्ज

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने दुकान दार को मारपीटकर घायल कर दिया तथा उसकी दुकान व कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगायी जिसपर कोतवाली पुलिस ने 5 नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisements

 

नगर के वार्ड नं 6 निवासी मोहम्मद सद्दाम पुत्र अकील अहमद ने दो दिन पहले कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी वार्ड नं16 में स्थित सीमेंट सरिए की दुकान है । जब वह दुकान बन्द कर रहा था तब धोबियांन मदरसे के पास रहने वाला रफीक पुत्र मोहम्मद शफी 4 ,5 लोगो के साथ दुकान पर आया और जबरदस्ती उसके साथ मारपीट करने लगे। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया था लेकिन इसके बाद पुनः कुछ लोग दुकान पर आए और दुकान के शीशे तथा दुकान में लगी एल ई डी और पास ही खड़ी दुकान दार की कार का शीशा आदि तोड़ दिया।

 

 

 

 

इस दौरान हमला वरो ने दुकानदार के सर पर ईट से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष ने पुनः कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जिसपर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद नबी पुत्र मोहम्मद शफी, दानिश पुत्र मोहम्मद नबी,समीर पुत्र मोहम्मद रफीक,इस्लाम उर्फ भोला पुत्र मोहम्मद नबी तथा 4 , 5अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *