इकलौते बेटे की हुई मौत तो डेढ़ घंटे बाद पिता ने भी दम तोड़ा,एक ही चिता में दोनों का हुआ अंतिम संस्कार,

Advertisements

इकलौते बेटे की हुई मौत तो डेढ़ घंटे बाद पिता ने भी दम तोड़ा,एक ही चिता में दोनों का हुआ अंतिम संस्कार,

यामीन विकट

इकलौते बेटे की मौत का सदमा बाप बर्दास्त ना कर सका। बेटे की मौत के चंद घंटो बाद बाप ने भी दम तोड़ दिया। यह ह्रदय हृदय विरदक घटना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव की है। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के इकलौते बेटे लवी कुमार (20) की मौत के डेढ़ घंटे बाद उनके पति योगेंद्र सिंह (48) ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की तबीयत खराब होने पर योगेंद्र सिंह की सदमे में हालत बिगड़ गई थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisements

 

 

शुक्रवार को एक ही चिता पर पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के बेटे लवी कुमार के फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। उसका इलाज काशीपुर में चल रहा था। वहां से कुछ आराम होने पर परिजन उसे गांव ले आए थे।

 

 

दोबारा हालत बिगड़ने पर दिल्ली के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे के बीमार होने से परेशान पिता की भी हालत बिगड़ गई। छह दिन पहले उन्हें उत्तराखंड के जसपुर में दिखाया, जहां सुधार न होने पर उन्हें भी काशीपुर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान लवी कुमार की मौत हो गई। लवी की मौत से परिजनों में मातम छा गया। लवी का शव घर लाने के लिए परिजन रवाना हुए ही थे कि डेढ़ घंटे बाद काशीपुर के अस्पताल में भर्ती योगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। योगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरा गांव प्रधान के घर पहुंच गया सुबह 11 बजे योगेंद्र का शव गांव लाया गया। उसके लगभग ढाई घंटे बाद लवी कुमार का शव भी परिजन दिल्ली से ले आए। गांव में दोनों के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर में ग्रामीणों ने प्रधान के खेत में एक ही चिता बनाकर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान

 

 

ग्राम प्रधान और उसकी पुत्री बेहोश हो गई। घर में दो मौतों से कोहराम मच गया। प्रधान किरन देवी और उनकी पुत्री सोनम और हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश होकर गिर गईं। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। मृतक लवी कुमार इकलौता था।

 

 

 

वह बीएससी पास करने के बाद घर पर ही पिता के साथ खेती के कार्य में सहयोग करता था। योगेंद्र सिंह गांव में पत्नी के साथ ग्राम प्रधानी के कार्य में भी सहयोग करते थे। गांव में उनकी उनकी छवि सज्जन व्यक्तियों में थी। चर्चा है कि प्रधान के बेटे ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से तबीयत खराब हुई थी।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *