ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो में धांधली की शिकायत पर गांव पँहुची टीम

Advertisements

 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : ग्राम पंचायत पीलकपुर गुमानी में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की शिकायत पर जांच के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ब्लाक की टीम के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष में नोंक झोंक भी हुईं।

Advertisements

 

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीलकपुर गुमानी निवासी डाक्टर विजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर विकास निधि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। जिस पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के आदेश पर बुधवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने ब्लाक की टीम के साथ पीलकपुर गुमानी पहुंच कर विन्दुवार आरोपो की जांच की। शिकायतकर्ता डॉ विजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि शमशान घाट में हेड पंप लगाना दर्शाया गया है। शमशान घाट में हैंडपंप नहीं लगा है। जिस पर प्रधान पक्ष का कहना था कि यह हैंडपंप कब्रिस्तान में लगाया गया है। शिकायत कर्ता का यह भी आरोप है कि हैंडपंप रीबोर और मरम्मत के नाम पर 2,06886 रुपए हड़प लिए गए और पूर्व पंचवर्षीय योजना में बनाए गए नाले को वर्तमान ग्राम प्रधान ने मरम्मत करा कर नाले का नया निर्माण दर्शाते हुए 93609 रुपए निकाल लिए। गांव में दो सफाई कर्मचारी स्थाई रूप से सेवारत हैं इसके बाद भी अतिरिक्त सफाई के नाम पर 60 हजार रुपए निधि से निकाल लिए गए। शिकायत में ये भी आरोप था कि धर्मपाल के घर से मुनेश के घर तक नाली सीसी टाइल्स निर्माण दिखाकर 53769 का भुगतान किया गया व फिर से धर्मपाल के घर से सुरेंद्र के घर तक नाली सीसी टाइल्स का निर्माण दिखाकर 28399 रुपए का भुगतान कर लिया गया। जबकि ग्राम प्रधान हजारी सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को बे बुनियाद बताते हुए कहा कि हैंड पंप रीबोर और मरम्मत के लिए एक लाख दस हजार 136 रुपए निकाल कर मरम्मत और रीबोर का कार्य कराया गया है। ग्राम प्रधान का ये भी कहना था कि कोरोना के समय में अतिरिक्त कर्मचारी रख साफ सफाई कराई गई है और 15 वर्ष पूर्व बनाए गए नाले का पुनः निर्माण कराया गया है।भोले के घर से सुनील के घर तक साढे 37 मी रास्ते के मामले में पेमेंट के लिए लगाया गया बाउचर के गलत हो जाने पर उसे दोबारा लगाया गया था। धर्मपाल के घर से मुनेश के घर तक दो भाइयों का डबल रास्ता अलग-अलग बनवाया गया है। जिस पर जांच के दोनों पक्षों में नोंक झोंक हुई। इस दौरान ब्लॉक से जेई निर्मल सिंह , ग्राम सचिव मुकेश यादव, एडीओ आई एस बी, और दोनों पक्षों के अनेक ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *