तीन अलग अलग स्थान पर हुई दुर्घटनाओं में तीन घायल, सभी को किया गया रैफर,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : तीन अलग अलग जगह पर हुई दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से सभी घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।
गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपल साना निवासी विवेक 35 पुत्र ओमप्रकाश अपने खेत पर काम करने के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रहा था।इसी दौरान जब उसकी बाइक ग्राम मधुपुरी मोड़ पर पँहुची तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। उधर थाना अफ़ज़लगढ़ क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ निवासी फ़िरोज़ 21 पुत्र अज़ीम को ग्राम शरीफनगर में एक कार ने उस समय टक्कर मार दी जब वह खाना खाकर बाइक से कुछ सामान लेने जा रहा था। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से उसे रैफर कर दिया गया है। उधर थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मुकर पुरी निवासी महमूद 65 पुत्र शब्बीर अपने बहनोई मोहम्मद हनीफ़ 65 पुत्र रफीक निवासी मुकर पुरी के साथ ठाकुरद्वारा से बाइक पर वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम मुनीम पुर के पास अचानक उनकी बाइक फिसलकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्रद्ध महमूद को गंभीर चोटें आई जबकि बाइक पर बैठा उसका बहनोई बाल बाल बच गया। घटना की सूचना पर मोके पर पँहुची एम्बुलेंस द्वारा घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।