गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, मां बेटी घायल

Advertisements

गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, मां बेटी घायल,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा ;  गन्ने  से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में कार में सवार मां बेटी घायल हो गई। घायलो को 108 एम्बुलेंस द्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

 

मूल रूप से मथुरा निवासी लक्ष्मीकांत वर्तमान में गजरौला में नोकरी करते हैं। रविवार को लक्ष्मीकांत, अपनी पत्नी पिंकी (35)व पुत्री ईशानवी सिंह (10) के साथ कार में काशीपुर से गजरौला जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार ठाकुरद्वारा कांठ मार्ग पर रायपुर भूड़ के निकट पँहुची तो गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार पिंकी व इशानवी घायल हो गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *