यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के चलाया जाएगा।
जिसमें सभी ग्राम प्रधान सहयोग करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधानों को बताया गया है कि गांवो में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बनाएं, जो हेण्डपम्प खराब हैं उनको सही कराए और नालियों में एंटीलारवा का छिड़काव कराएं तथा सभी ग्रामीणों को सफ़ाई के प्रति जागरूक करें। बैठक में संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए बताया गया। बैठक में वीडीओं सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष वीर सिंह अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।