गोमती तट स्थित सुनासरनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Advertisements

गोमती तट स्थित सुनासरनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

फै़याज़ साग़री 

शाहजहाँपुर :  जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के क्रम में विकास खंड बंडा स्थित सुनासर नाथ मंदिर परिसर में वन एवं वन्य जीव प्रभाग, जिला गंगा समिति व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर पुजारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र व भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम अंतर्गत जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने समस्त स्थानीय युवाओं की संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा और अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना होगा।

 

 

 

 

जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री के विशेष आवाह्न एक पेड़ मां के नाम लगाने और मां की तरह ही उसकी सेवा करना पुण्य का काम बताया।

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम अंतर्गत शीशम, अमरूद, केसिया, नींबू, बेल, अशोक आदि पौधो को वन कर्मी सुभाष चन्द्र, ओमपाल शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, नरेंद्र कुमार सभासद एवम पार्टी उपाध्यक्ष नगर पंचायत बंडा, सोनू शुक्ला, सहर्ष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, राम चंद्र, राकेश, ओम प्रकाश, प्रतीक मिश्रा ने मंदिर परिसर व गोमती नदी किनारे रोपित किए। कार्यक्रम में विशेष सहयोग राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष मिश्रा व खुटार रेंज (वन विभाग) का रहा।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *