अनरजिस्टर्ड चिकित्सको ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन, कहा हमे भी प्रशिक्षण देकर समाज में काम करने का दिया जाए मौका,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : अन रजिस्टर्ड चिकित्सकों को ट्रेनिंग देकर मुख्यधारा से जोड़ने की मांग को लेकर प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया है।
बुधवार को प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पंहुचकर एक ज्ञापन एस डी एम प्रीती सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी शहरी व दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं और अनरजिस्टर्ड चिकित्सक कहलाते हैं। हम सभी चिकित्सक कोरोना, फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, टीकाकरण, तथा आपदाकाल में हमेशा मददगार के रूप में कार्य करते हैं।हम सभी को वर्षों का अनुभव है लेकिन कोई डिग्री नही होने के फिर भी हमे झोलाछाप माना जाता है। कोविड महामारी के दौरान जब रजिस्टर्ड चिकित्सको ने अपने अस्पताल क्लीनिक बन्द कर दिए थे तब हमने ही लोगो का इलाज किया लेकिन इतनी सेवा करने के बाद भी हम लोगो पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस तरह प्रत्येक विभाग में विभागीय प्रशिक्षण देकर पशुमित्र, पुलिस मित्र,आशा वर्कर,बैंक मित्र, आदि बनाये गए हैं हम सबको भी स्वास्थ्य मित्र या चिकित्सा मित्र बनाया जाए। प्रदेश में अनरजिस्टर्ड चिकित्सकों की संख्या 15 से 20 लाख है जंहा बाकी सभी आशा वर्कर्स, शिक्षामित्रों, आदि को सरकार पैसा देती है जोकि सरकार पर बोझ है ऐसे में अगर इन 15 , 20 लाख चिकित्सको को सरकार ट्रेनिंग देती है तो सरकार का करोड़ो रूपये का फायदा होगा और हम सभी समाज और सरकार के काम आ सकते हैं। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।