Up Thakurdwara : शादी का झांसा देकर युवती से लगातार किया बलात्कार पीड़िता ने थाना दिवस में दी तहरीर
यामीन विकट
Uttar Pradesh Thakurdwara : शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने थाना दिवस में तहरीर देकर की गई है।
नगर के काशीपुर रोड स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाना दिवस में पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि एक जागरण के दौरान उसकी मुलाकात मसवासी निवासी एक युवक से हो गई थी। इसके बाद वह युवक उसके पास आने लगा।
आरोप है कि उक्त युवक ने उसे तीन साल पहले शादी करने का वायदा किया था और तब से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। युवती का कहना था कि युवक ने उससे कहा था कि अपनी बहन की शादी करने के बाद वह उससे शादी कर लेगा आरोप ये भी है कि उसकी बहन की शादी के लिए युवक ने युवती से एक लाख तीस हजार रुपये की रकम भी ली थी और जब उसकी बहन की शादी हो गई तो अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने बताया कि जब उसने युवक के घर फोन किया तो युवक व उसके पिता और माँ ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार को थाना दिवस में पंहुचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाते हुए कहा है कि वह 22 अगस्त से कोतवाली के चक्कर काट रही है लेकिन पुलिस उसकी एफ आई आर दर्ज नही कर रही है।