विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने नगर में निकाली शौर्य यात्रा

Advertisements

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने नगर में निकाली शौर्य यात्रा,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की शौर्य यात्रा सूर्य दिवस मनाया गया। इसमें पहले गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन किया गया उसके बाद शहर में मुख्य मार्ग से यात्रा निकाली गई।

Advertisements

 

 

 

रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की विशाल शौर्य यात्रा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। शौर्य यात्रा अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र से प्रारंभ हुई। अस्पताल रोड तहसील चौराहा कोतवाली चौराहा बुध बाजार शगुन चौराहा गंज बाजार छिपीयान तिराहा, नैनीताल बैंक रोड, मदीना ज्वेलर्स चौराहा, चलचित्र ढाल चौराहा, बाबूराम पाल द्वारा चौराहा से होकर अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचकर संपन्न हुई।

 

 

 

 

इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष लकी चौहान , मुख्य अतिथि अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर जीएसटी अधिकारी अनिरुद्ध चौहान ,मुख्य वक्ता आचार्य धीरशांत अर्ध मोनी महाराज जी , जिला अध्यक्ष सचिन बिश्नोई , जिला सह मंत्री पंकज , जिला विधिक प्रमुख साजन शर्मा एडवोकेट, ठाकुर अजय प्रताप सिंह , अजय यादव , गगन कंबोज , ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी, विशाल चौधरी, शंकर राजपूत , किशन यादव आदि कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *