झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी थी हालत, आक्रोश और हंगामा, फरार झोलाछाप

Advertisements

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी थी हालत, आक्रोश और हंगामा, फरार झोलाछाप

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बहेड़ी : नगर के बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और हालत बिगड़ने पर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

Advertisements

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया रंजीत निवासी गीता (33) पत्नी राजपाल को बच्चेदानी में गांठ की समस्या थी। परिजन उसे ऑपरेशन के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर मौके से गायब हो गया।

 

 

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर को झोलाछाप बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और लोगों को शांत कराया।

 

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *