महिला का सड़ा गला शव बरामद, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नदी किनारे महिला का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है, कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा निवासी चौकीदार इस्लामुद्दीन पुत्र अब्दुल रहीम द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम दारापुर से आगे जब्दी नदी के पुल के नीचे गन्ने के खेत के किनारे एक महिला का गला सड़ा हुआ शव कंकाल की अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पँहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।बताया गया है कि शव पर काले रंग का बुर्के जैसा कोई वस्त्र पहने हुए है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जिसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है।