नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : उत्तरप्रदेश महिला कांग्रेस ने नारी न्याय कार्यक्रम का आयोजन कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने कई महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। साथ ही महिलाओं को वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में जागरूक किया।
रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला पुर लेदा स्थित महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के आवास स्थित कार्यालय पर नारी न्याय सदस्यता अभियान की शुरुआत कांग्रेस की सदस्यता एवं संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश पूजा चड्डा के नेतृत्व में करते हुए अनेक महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गयी। महिलाओं को वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में जागरूक करते हुए पूजा चड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का अपमान बढ़ा है। वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए और केंद्र सरकार से महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की।उन्होंने ‘नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह’ में महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं को ‘नारी न्याय किट’ देकर सम्मानित किया। पूजा चड्डा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। प्रभारी पूजा चड्डा ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमेशा महिलाओं के हक के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने विनेश फोगाट को राजनीति में लाने का भी उदाहरण दिया। साथ ही भीम राव अम्बेडकर, पर टिप्पणी करने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ कांग्रेस में है। पार्टी ने हमेशा महिला हित में काम किया है। इस दौरान गुलसितां इस्लाम, शहनाज, शबनम, फ़रीदा, कविता, विनीता कुमारी, आँचल, अंजुम, अफ़साना, रिहाना ,आफरीन शबाना, समीना, सायमिन यास्मीन शाइस्ता, राबिया आदि अनेक महिलाएं मौजूद रही।