अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धामी सरकार पर गरजी महिलाएं
अज़हर मलिक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रामनगर महिला काँग्रेस द्वारा नारी न्याय सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश में हो रहे नारी के अत्याचारों के बारे में नारी को जानकारी दी l।
आपको बता दें कि जनपद नैनीताल के रामनगर मे कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम में आज नारी न्याय सम्मान सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला उपस्थिति रही। देश के अंदर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं महिलाओं पर लगातार अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
प्रदेश में 1551 बलात्कार के केस दर्ज हैं और 2463 महिलाओं से संबंधित है। ज्योति रौतेला का आरोप है कि प्रदेश के अंदर अब लॉ एंड आर्डर नाम की चीज नहीं रही है। डबल इंजन की सरकार के दोनों मुखिया महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हो लेकिन ना तो देश के अंदर महिलाएं सुरक्षित है और ना ही हमारे उत्तराखंड में महिलाओं के बढ़ाते हैं मामले चिंताजनक है।