महिला सुरक्षा टीम ने प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को किया जागरूक

Advertisements

महिला सुरक्षा टीम ने प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को किया जागरूक,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रामनगर खागुवाला के प्राथमिक विद्यालय में छात्राओ के लिए जागरूकता अभियान चलाया जिसमे महिलाओं व छात्राओं को एकत्रित करके गुड टच , बेड टच व आपातकालीन हेल्पलाइन जैसे 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन , पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन 112 , 102, स्वास्थ्य सेवा ,108, एम्बुलेंस ,181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना , मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना , मुख्यमंत्री अभिउदय योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, साइबर अपराध आदि से अवगत कराया गया। इस दौरान उनको अधिक से अधिक लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओ की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के विषय में चर्चा की गई। जिसमे महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी ,कॉस्टेबल गौरव कुमार महिला कांस्टेबल ,विमलेश कुमारी आदि मौजूद रही।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *