महिला सुरक्षा दल द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नगर में महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी ,आँचल द्वारा नगर में पैदल गश्त कर बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों के समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी।
महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में महिलाओं/छात्राओं को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। इस दौरान कांस्टेबल गौरव कुमार, आदि मौजूद रहे।