कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा राघु वाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों तक जन-जन पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रो पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का भी आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉक्टर मोहम्मद अल्लाह चौधरी नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष वसीम अहमद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अबरार सैफी, सैफुल्लाह चौधरी, डॉक्टर हनीफ सैफी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अनुज वाल्मीकि, पंकज कुमार मोहम्मद यामीन, प्रधान नजीर अहमद, राजेश सिंह, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे