योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ मंत्री सुरेश खन्ना ने किया दीप प्रज्ज्वलन किया योग

Advertisements

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ मंत्री सुरेश खन्ना ने किया दीप प्रज्ज्वलन किया योग

फै़याज़ सागरी

 

Advertisements

शाहजहांपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आज योग सप्ताह की शुरुआत हुई। टाउनहाल स्थित हॉकी क्लब मैदान पर ज़िला प्रशासन नगर निगम व आयुष विभाग के तत्वावधान में हुए आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मां सरस्वती व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने सभी से योग में सम्मिलित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग सबके लिए आवश्यक है।

 

 

स्वागत सम्बोधन मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने दिया।

 

 

तदोपरांत योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। मंच पर आसनों का प्रदर्शन ज़िला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता व मृदुल गुप्ता द्वारा किया गया।

 

 

 

 

कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में शुरू हुए कार्यक्रम में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर अर्चना वर्मा, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, ज़िला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ हरिवंश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ सिराज अहमद अंसारी, उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, प्रवीण मिश्र, दपिन्दर कौर, मुकुल पाठक, रचना चांदना, रेनू सक्सेना, गीता त्रिवेदी, इमरान अली, डॉ विजय कुमार यादव, डॉ जगपाल सिंह, गीता पाण्डेय, अनामिका अवस्थी, निमिषा मिश्रा, राजेश दीक्षित, अर्चना दीक्षित, राजवीर यादव, तराना जमाल, डॉ सारिका अग्रवाल, संध्या गुप्ता, ललित मोहन समेत काफी संख्या में नगर निगम व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों व आमजन ने योगाभ्यास किया। प्रथम दिवस के योग सत्र के समापन पर मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया।

 

 

यह योगाभ्यास 20 जून तक नियमित इसी स्थान पर प्रातः 5.30 बजे से 6.30 बजे तक होगा। इसमें कोई भी व्यक्ति सम्मिलित हो सकता है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *