18 साल के लड़के को फायर हेयर कट करवाना पड़ा महंगा, आग लगने से झुलसा
आज कल का दौर फैशन को लेकर इतना गंभीर हो चुका है कि कई बार लोग फैशन के चक्कर में अपनी जान तक को दांव पर लगा देते है। कुछ ऐसा ही गुजरात में एक लड़के के साथ भी। गुजरात के वलसाड के वापी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाई की दुकान पर फायर हेयरकट करवाते हुए आग लग गई। आग लगने से 18 साल का लड़का गंभीर रूप से झुलस गया। उधर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि कटिंग की वजह से कौन सा केमिकल लगाया गया था जिसके चलते आग फैल गई और लड़का झुलस गया। वहीं इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया है। वापी थाने के पुलिस अधिकारी का कहना है कि आग लगने से लड़का का गला और छाती झुलस गए। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि फायर हेयरकट में बाल काटने और खास तरह से उन्हें सेट करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।