हिमाचल में मौसम खराब होने के चलते वापस लौटे सीएम धामी

Advertisements

हिमाचल में मौसम खराब होने के चलते वापस लौटे सीएम धामी

 

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल के लिए रवाना हुए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हिमाचल प्रदेश की रोहडू विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के चुनाव प्रचार में शामिल होना था। लेकिन हिमाचल में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रास्ते से वापिस लौटकर देहरादून पहुंचे। लिहाजा अब सीएम सचिवालय में शासकीय कार्यों का निस्तारण करेंग

Advertisements

 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में आज शाम 5 बजे सभी प्रचार प्रसार थम जायेंगे। यही वजह रहीं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश रवाना हो रहे थे। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हिमाचल नहीं पहुंच पाए। हालांकि, हिमाचल में प्रचार प्रसार के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके तहत प्रदेश के तमाम कैबिनेट मंत्री हिमाचल में पहले से ही डेरा डाले हुए है।

 

हिमाचल प्रदेश के रोहडू विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के चुनाव प्रचार में मौसम खराब होने के कारण रोहडू न पहुंच पाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से रोहडू की जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *