कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर लागाये आरोप

Advertisements

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर लागाये आरोप

रानीखेत पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उप चुनाव को मतदान से पहले ही मानसिक रूप से हार स्वीकार कर चुकी है। उसकी हताशा और बौखलाहट है कि कभी वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने हथकंडों से फंसा रही है तो कभी चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को ही निशाना बना रही है।

 

Advertisements

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर उप चुनाव को महत्वपूर्ण चुनाव बताते हुए कहा कि एक वर्ष के भीतर राज्य व देश में जिस तरह की घटनाएं हुई हैं उनका आम जनता पर कितना असर हुआ है‌ ये इस चुनाव के परिणाम जाहिर करेंगे। भर्ती घोटाला , महिलाओं पर अत्याचार , अग्नि वीर योजना महत्वपूर्ण विषय रहे।

 

 

करन माहरा ने बागेश्वर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को तय बताते हुए करा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट चुनाव पर्यवेक्षक की निष्पक्षता पर‌ संदेह जताते हुए चुनाव आयुक्त को पत्र भेज रहे हैं। जबकि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार काबिज है।

 

 

भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बौखलाहट बता रही हैं कि उसे मालूम चल‌ चुका है । इतनी हताशा में है । उहोंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर लगातार परिवारवाद का आरोप लगाती है आज बागेश्वर उप चुनाव में खुद परिवारवाद के जाल में फंसी हुई है।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *