दुष्यंत कुमार के विवादित बयान पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन

Advertisements

दुष्यंत कुमार के विवादित बयान पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन

 

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून के एस्लेहाल चौक में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। बता दें कि मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेसी मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते है। उधर गौतम के इस विवादित बयान से सियासी हलकों में खूब चर्चा रही। कांग्रेस के साथ ही तमाम महिलाओं ने भी उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते ​हुए कहा कि भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी रही है। ऐसे में दुष्यंत कुमार गौतम को माफी मांगनी चाहिए।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *