ट्वीट कर शायरी वाले अंदाज़ में कांग्रेस पर निशाना साधते दिखाई दिए धामी तो पलटवार के लिए मैदान में उतरी मुक्ता सिंह 1

Advertisements

ट्वीट कर शायरी वाले अंदाज़ में कांग्रेस पर निशाना साधते दिखाई दिए धामी तो पलटवार के लिए मैदान में उतरी मुक्ता सिंह

अज़हर मलिक

Chief minister Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा है जिस पर एक बार फिर राजनीति गर्माती हुई दिखाई दे रही है एक तरफ मुख्यमंत्री गठबंधन पर निशाना साध रहे तो दूसरी ओर कांग्रेसी मुख्यमंत्री पर प्रहार करने से नहीं चूक रहे है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से गठबंधन के ऊपर तंज कसते हुए शायरी वाले अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखते हैं कि

बढ़ते देश की उम्मीदों पर वो अंधेरे जैसा छा जाते हैं,

Advertisements

देश ने बोला “कर्म” बदलो, वो “नाम” बदल कर आ जाते हैं।

“फूट डालो राज करो” जिनके डीएनए में है ऐसी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस आज महाठगबंधन को “I.N.D.I.A” नाम देकर समस्त राष्ट्रभक्तों के विरुद्ध एक छद्म युद्ध छेड़ने का कार्य कर रही है।

एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्वपटल पर एक शक्ति के रूप में “NEW INDIA” का उदय हो रहा है वहीं दूसरी ओर परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे ये दल अपने इस ठगबंधन को “I.N.D.I.A” नाम देकर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।।

Chief minister Uttarakhand

 

कांग्रेस ने दिया मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब

Mukta Singh :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री पर पलटवार करने में  देर नहीं की वरिष्ठ नेत्री मुक्ता सिंह का कहना है विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के पास कुछ नहीं अंग्रेजों की बनाई गई नीति फूट डालो राज करो नीति पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है और नाम बदलने की राजनीति भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है जो पैसा देश के विकास कार्यों और रोजगार के लिए सरकार को उपयोग में लाना था उन पैसों का दुरुपयोग नाम बदलने के किया जा रहा है। और टुकड़े टुकड़े गैंग तो भारतीय जनता पार्टी में है तभी मणिपुर में लगातार हिंसा हो रही है और मणिपुर में किसकी सरकार है यह जगजाहिर है। और महागठबंधन का आगाज लोकतंत्र को बचाने के लिए किया जा रहा है।

 

मुक्ता सिंह

 

वन दरोगा भर्ती मामले में High court में हुई सुनवाई Forest Department 1

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *