भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिष्टाचार मुलाकात

Advertisements

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिष्टाचार मुलाकात

मुकेश कुमार 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के किच्छा से पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शुक्ला ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। राजेश शुक्ला ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

Advertisements

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वार्ता में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि नितिन नवीन का विशाल संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

राजेश शुक्ला ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नितिन नवीन के सांगठनिक कौशल के समन्वय से देश सेवा का संकल्प और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा। इस मुलाकात को आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *