उत्तराखंड यात्रा की तैयारियां प्रारंभ: इंदु मान

Advertisements

उत्तराखंड यात्रा की तैयारियां प्रारंभ: इंदु मान

अज़हर मलिक

Kashipur Congres : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पीसीसी सदस्य व पूर्व राज्य मंत्री इंदु मान ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में होने वाली ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियां देहरादून में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं प्रदेश की सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बहुत जोर शोर की जा रही हैं। तैयारियों हेतु देहरादून में सभा का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा की सफलता हेतु अपने अपने विचार विमर्श रखे।

 

Advertisements

 

उन्होंने बताया कि यह यात्रा लगभग दो महीने चलने वाली है जिसमें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। अतः यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है।

 

कांग्रेस नेत्री इंदु मान ने बताया कि यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अग्निवीर योजना , अंकिता भंडारी हत्याकांड, पुरोला में अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार, पेपरलीक, मंहगाई , बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को पुरजोर तरीके जनता के सामने लाया जाएगा।

 

नेत्री इंदु मान ने कहा कि देश की जनता त्रस्त है और कुशासन से छुटकारा चाहती है,ऐसे में जनता के बीच जाकर उनको यह संदेश देना आवश्यक है कि लोकतंत्र अभी कायम है और कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है। बराबरी का ध्यान रखने वाली कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेतागण लगातार आमजन की बेहतरी हेतु प्रयासरत है यही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *