सीएम आवास पर ‘पहाड़’ के विधायकों की जुगलबंदी, धामी से मिले कंडारी और महेश जीना; क्या है इस मुलाकात का सियासी मकसद?

Advertisements

सीएम आवास पर ‘पहाड़’ के विधायकों की जुगलबंदी, धामी से मिले कंडारी और महेश जीना; क्या है इस मुलाकात का सियासी मकसद?

अज़हर मलिक 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली इन दिनों बेहद सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सियासी हलचल उस वक्त बढ़ गई जब देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी और सल्ट से विधायक महेश जीना ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। हालांकि इसे औपचारिक मुलाकात कहा जा रहा है, लेकिन सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Advertisements

सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर सीएम से चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों विधायकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायकों का सीएम से इस तरह गर्मजोशी से मिलना राज्य की राजनीति में ‘ऑल इज वेल’ और धामी की मजबूत होती स्थिति का संकेत दे रहा है

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *