मानसून की विदाई होगी जमकर बरसकर

Advertisements

मानसून की विदाई होगी जमकर बरसकर

देहरादून- मानसून जाते जाते मौसम अभी और बरसेगा और वो भी जमकर, क्योकि अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है, उत्तराखंड में भी मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अभी पांच और छह अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक उत्तराखंड से मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है। इस बार मानसून काल में देश में औसत से छह प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। उत्तराखंड समेत 19 प्रदेशों में सामान्य, 10 में सामान्य से अधिक, एक में बहुत अधिक और छह राज्यों में कम वर्षा हुई है।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *