महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता

Advertisements

महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता

 

सितारगंज : उधम सिंह नगर के सितारगंज में शिव भक्तों में झाड़खंडेश्वर झाड़ी मंदिर का भी बड़ा महत्व है शिवभक्त इसमें सोमवार को भी इसमें जलाभिषेक कर देवा दी देव महादेव की पूजा अर्चना करते हैं महाशिवरात्रि के अवसर पर इसमें बड़ा मेला भरता है जिसमें दूरदराज से आकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शिरकत करते हैं इसके बारे में ऐसे मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से शीश नवाकर इसमें मन्नत मांगता है देवा दी देव महादेव उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।

Advertisements

 

 

 

आपको बताते चलें महाशिवरात्रि का पर्व हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना गया है जिसमें लोग मंदिरों में जाकर भोले बाबा को जल चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं जिस से भोले बाबा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं पूरा शहर भक्ति मय हो गया और भोले शकर के जयकारो से गूंज उठा शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जगत में रहते हुए मुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है महाशिवरात्रि। इस व्रत को रखने से साधक के सभी दुखों, पीड़ाओं का अंत तो होता ही है साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। मंदिर के पास में पुलिस प्रशासन भी नजर आया जिससे लोगों को दर्शन करने में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा

 

 

 

 

हरिद्वार

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी ओर आसपास घाटों पर स्नान हुआ शुरू फाल्गुनी मास की महाशिवरात्रि पर पंचपुरी के शिवालयों में जलाभिषेक को भोले भक्तों का तांता सूर्य की पहली किरण के साथ ही लगना शुरू हो गया है। बम-बम भोले के जयकारे मंदिरों में गुंजयमान होने से वातावरण भी भक्तिमय हो गया है। हरिद्वार के सभी मंदिरों में तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़नी भीड़। दक्ष प्रजापति मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर और नीलेश्‍वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को खासी भीड़ जुटी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और गोपनीय तरीके से भी पुलिस प्रशासन सभी मंदिरों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

 

 

 

महाशिवरात्रि पर्व पर

नीलकंठ महादेव मंदिर सहित ऋषिकेश के सभी शिवालयों पर शिवभक्त मध्यरात्रि कर रहे हैं जलाभिषेक पूजा अर्चना

नीलकंड महादेव मंदिर सोमेश्वर मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का ताता कतारों में लगे शिवभक्त शिवालयों पर मध्यरात्रि से कर रहे जलाभिषेक लिंक महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर सहित ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर और सोमेश्वर मंदिर में मध्य रात्रि से लम्बी लम्बी कतारों में लगकर शिवालयो में जलाभिषेक कर रहे हैं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं मंदिरों में भारी पुलिस बल तैनात है वही मदिरो को फुलमालाओं ओर आकर्षक लाइटों से सजाया गया

 

 

 

लक्सर

लक्सर में महा शिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का लगा ताता। महाभारतकालीन मंदिर पँचलेश्वर के साथ पथरेश्वर मे शिवभक्त कर रहे जलाअभिषेक। शिवभक्त शिवलिंग पर बेलपत्र भांग धतूरा व दही से कर रहे जलाअभिषेक।शिवभक्तों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी बढ़चढ़कर पहुंच रहे शिवालयों में

 

 

 

देहरादून

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज। मंदिरों और शिवालयों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। शिवालयों में सुबह 4:00 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक। राजधानी देहरादून के टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार।

 

https://youtu.be/FPbXlVvK8U8

 

महाशिवरात्रि के पर्व पर सिद्धपीठ वीरभद्र मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता

महाशिवरात्रि के पर्व पर तीर्थनगरी ऋषिकेश के शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का सिलसिला रात्रि 12 बजे से ही शुरू हो चुका था, जो लगातार जारी है। शिवभक्तों का शिवालय में 17 फरवरी की रात्रि से ही आना शुरू हो गया और मंदिर प्रबंधन के नियमानुसार रात्रि 12 बजे के बाद जलाभिषेक होना शुरू हुआ। शिवभक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार कर रही है और अपनी बारी आने पर जलाभिषेक कर रहे हैं।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *