भारत जोड़ों यात्रा में दिखा उत्तराखंड की टोपी का स्वैग, राहुल गांधी ने पहनकर भरी हुंकार
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस इन दिनों देशभर में भारत जोड़ों यात्रा निकालकर जनता के दिल में अपनी जगह बनाने में जुटी हुई है। तो वहीं महाराष्ट्र में चल रही भारत जोड़ों यात्रा के दौरान एक अलग नजारा तब देखने को मिला जब उत्तराखंड कांग्रेस लीडर यशपाल आर्य ने राहुल गांधी की उत्तराखंड की परंपरागत टोपी पहनाई। यशपाल आर्य ने ट्वीट करते हुए कहा की महाराष्ट्र पाटूर से बालापुर में भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर उन्हें आनंद मिला। उन्होंने कहा की भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप और पहाड़ी टोपी राहुल गांधी को भेंट की। उन्होंने कहा की राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ों यात्रा भारत के सौहार्द, भाईचारा, संस्कृति का संरक्षण के साथ ही नफरत की राजनीति के खिलाफ एक संदेश है। बता दें की राहुल गांधी इन दिनों महाराष्ट्र में भारत जोड़ों यात्रा निकाल रहे है। तो वहीं इस यात्रा में यशपाल आर्य भी शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाई। जिसके बाद राहुल गांधी ने उत्तराखंड की टोपी पहनकर अपनी यात्रा आगे बढ़ाई।