उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रत्याशी तय, चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
अज़हर मलिक
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीन दिनों तक चले गहन मंथन और बैठकों के बाद प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तैयार उम्मीदवारों की सूची पर शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मुहर लगा दी है।
26 दिसंबर 2024 को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह-प्रभारी रेखा वर्मा सहित प्रदेश चुनाव समिति के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई प्रमुख नामों पर चर्चा हुई। इन नामों पर प्रदेश चुनाव समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की और अब इन प्रत्याशियों के जरिए पार्टी आगामी निकाय चुनावों में अपनी मजबूती दिखाने की तैयारी में है।
क्या भाजपा का यह कदम चुनावी सफलता की ओर बढ़ता कदम होगा? या विपक्ष इसे चुनौती देगा? चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की रणनीति और उनके भविष्य की राह पर अब सबकी नजरें हैं।