गढ़वाल वन प्रभाग के लीसा डिपो में,  मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

गढ़वाल वन प्रभाग के लीसा डिपो में,  मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 
Advertisements

गढ़वाल वन प्रभाग के लीसा डिपो में,  मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Kotdwar News : हर साल की तरह इस साल भी 5 जून यानी आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है, 5 जून 1974 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। तब से हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आज विश्व वन पर्यावरण दिवस के मौके पर आज गढ़वाल वन प्रभाग के लीसा डिपो में रेंजर रमेश चंद्र सिंह नेगी ने डिपो के कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इस दौरान लीसा डिपो अधिकारी रमेश चंद्र सिंह नेगी ने बताया की पर्यावरण है तो जीवन है अपने आसपास हमेशा पेड़ पौधे लगाए और प्लास्टिक से बनी वस्तुओ का इस्तेमाल बंद करे जिससे पर्यावरण जीवित रहे। आज का दिन तो पर्यावरण के प्रति जागरूकता का दिन है हमे प्रत्येक दिन पर्यावरण दिवस मनाना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *