पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बयान पर पुरोहित की नाराजगी

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बयान पर पुरोहित की नाराजगी

 

देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिए गए हालिया बयान पर जहां चारों धाम के तीर्थ पुरोहित ने नाराजगी जताई है तो वहीं अब दूसरी ओर कांग्रेस ने भी इस मामले पर अपना विरोध जताया हैं

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यदि सर्व सहमति से देवस्थानम बोर्ड का प्रस्ताव लेकर आते तो कांग्रेस का समर्थन करती ऐसा कहना है कांग्रेस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का।

 

उनका यह भी कहना है कि यह प्रस्ताव बिना व्यापक विचार-विमर्श के लाया गया था जिसके चलते हक हकूक धारियों समेत तीर्थ पुरोहितों और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।

 

देवस्थानम बोर्ड फिर से तब सुर्खियों में आया जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यदि आज देवस्थानम बोर्ड लागू होता तो राज्य को बोर्ड से जो सवा सौ से डेढ़ सौ करोड़ राजस्व मिलता उससे जोशीमठ को पुनः स्थापित किया जा सकता था और पैसे के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *