चैंपियन ने एक बार फिर दिया विवादित बयान, उमेश कुमार पर लगाए कई गंभीर आरोप

Advertisements

चैंपियन ने एक बार फिर दिया विवादित बयान, उमेश कुमार पर लगाए कई गंभीर आरोप

अज़हर मलिक 

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक की तकरार एक बार फिर सामने आ गई है। अब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दावा किया कि खानपुर विधानसभा में जल्द ही उप चुनाव होगा साथ ही खानपुर से मौजूदा निर्दलय विधायक उमेश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फैसला आएगा और दावा किया है कि निर्दलय विधायक की विधायकी निरस्त होगी।

Advertisements

पूर्व विधायक का बड़ा दावा

 

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि खानपुर विधानसभा में जल्द ही उप चुनाव होगा। चैंपियन ने खानपुर से मौजूदा निर्दलय विधायक उमेश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई तथ्यों को छुपाकर चुनाव लड़ा था और जनता को भी झूठ बोलकर गुमराह किया है। चैंपियन ने फिर से अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि चुनाव के दौरान उनके पैर में चोट थी। खुद को शेर बताते हुए उन्होंने कहा कि शेर घायल था अब फीट है एक ही झपटे में आंख नाक सभी निकालकर रख दूंगा।

Advertisements

Leave a Comment