नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री राम की रथ यात्रा

Advertisements

नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री राम की रथ यात्रा

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा :  अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह बना हुआ है।इसको लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। नगर में भी राममय मौहाल बनाने के लिए शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जिसमे

Advertisements

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ समेत भाजपा के कई नेताओं की उपस्थित में भगवान राम के रथ का पूजन कर यात्रा की शुरुआत की गई।इस मौके पर भक्तजन भजनों के साथ नाचते गाते शहर में धूमधाम से निकली गई।जिस वजह से पूरा नगर राममय हो उठा।

 

नगर के रामलीला मैदान में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, व लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गौरव चौहान, भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी पवन पुष्पद सहित भारी संख्या में एकत्र होकर श्रीराम की रथ यात्रा की शुरुआत की गई। जहां प्रभु श्रीराम का तिलक कर आरती की गई जिसके बाद यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा में भजन मंडली के द्वारा भगवान राम के भजनों का गुणगान किया गया। रथयात्रा में महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जहां भक्तजन भजनों पर जमकर थिरके।वही राम आएंगे.. भजन पर नृत्य किया।

https://www.thegreatnews.in/kashipur/breaking-kashipur-a-person-named-nannu-was-attacked-by-a-member-of-the-big-cat-family-in-kashipur/

 

 

शोभायात्रा में बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई हाथ में श्रीराम का झंडा लेकर जयघोष लगाता चल रहा था। जिससे पूरा नगर राममय हो गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बड़ा बाजार, कोतवाली, शगुन चौराहा, बाज़ार गंज होती हुई कदीर तिराहा से काशीपुर चुंगी,छहराहा होते हुए वापस रामलीला मैदान में समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल ,तुषार कांत , संजीव चौहान, पंकज चौहान, लकी चौहान, आशुतोष अग्रवाल, कपिल चौहान, सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Comment