हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने पर,सैनी समाज में खुशी की लहर,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा :हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर जिला अध्यक्ष सैनी सभा मुरादाबाद की ओर से गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पति की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर सैनी समाज और भाजपा कार्य कर्ताओं के द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी का इज़हार किया गया तथा सैनी समाज द्वारा भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति डा0 वीर सिंह सैनी जिला अध्यक्ष सैनी सभा मुरादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष डिलारी दिनेश सैनी, रोहतास सिंह सैनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, निर्मल सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता, मोहनलाल, राजीव कुमार, ग्राम प्रधान केशव सैनी, सुखबीर सिंह सैनी, मनोज कुमार, मुकेश जाटव, राजवीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह सैनी, आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता व सैनी समाज तथा सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।