हाईवे पर पुलिया से टकरा गई बाईक, युवक गम्भीर घायल,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर नगर के तिकोनिया बस स्टैंड के निकट गुरूवार को देर रात एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई । इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जंहा से उसे चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जनपद रामपुर के काशीपुर आंगा निवासी वीर सिंह 25 पुत्र हीरा सिंह गुरुवार की रात लगभग 12 बजे बाइक से काशीपुर मुरादाबाद हाईवे से होकर काशीपुर की दिशा में जा रहा था। तभी नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में वीर सिंह गंभीर घायल हो गया। इसे 108 एंबुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।