अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, अफसरों की कार्रवाई से खलबली

Advertisements

अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, अफसरों की कार्रवाई से खलबली

अज़हर मलिक

काशीपुर में अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। टीम ने कई अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिससे कॉलोनाइजर्स में खलबली है। उधम सिंह नगर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि खरीदते समय प्लॉट के दस्तावेज जरूर जांचे।

Advertisements

 

 

 

 

शहर सहित आसपास के गांव में अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजरो पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम न्यायालय द्वारा अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किए गए हैं। कॉलोनाइजरों को अपने दस्तावेज सहित प्रकरण में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

 

उस के बाद भी कुछ कॉलोनाइजरो बिना डायवर्सन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बिना अनुमति के खेती की जमीनों पर छोटे,छोटे भूखंड में कॉलोनियां काटकर मूलभूत सुविधाएं नहीं दिए जाने की शिकायतें लंबे समय से मिलने से मिल रही थी। इसको लेकर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा हैं।

 

 

 

 

आपको बता दें कि काशीपुर में काफी लंबे समय से चोरी छुपे नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी का कारोबार किया जा रहा था। और उन्हें औने पोने दामों पर जमीनों को बेचकर भूमाफिया सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे थे। जिसकी रोकथाम के लिए जिले की टीम द्वारा आज कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरीके का अभियान लगातार जारी रहेगा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर नकेल कसी जाएगी

 

 

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट

 

 

उधम सिंह नगर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब लगातार अभियान चलता रहेगा।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *