रानीखेत मुस्लिम समुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली
रिपोर्ट ललित बिष्ट
अल्मोड़ा – आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगो मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्र सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
आज रानीखेत मुस्लिम समुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। रैली में हिंदुस्तान ज़िंदाबाद व 15 अगस्त के नारे लगाए गए। रैली केमू स्टेशन से शुरू होकर विजय चौक, ज़रूरी बाजार होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई।
रैली में सदर मो०इरफान, सोनू सिद्दकी, नईम खान, कामरान कुरेशी, मो० शाकिर, मो० अज़ीम, मो० अरबाज़, नावेद खान, मो० सईद, मो० दानिश, मो० जीसान, मो० अबरार आदि लोग उपस्थित रहे।