सदस्यता अभियान के लिए भाजपा की कार्यशाला का आयोजन

Advertisements

सदस्यता अभियान के लिए भाजपा की कार्यशाला का आयोजन,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला नगर स्थित सैंट मार्क्स स्कूल में आयोजित की गई।

Advertisements

 

 

 

इस कार्यशाला में जिला अध्यक्ष आकाश पाल द्वारा सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद जिले को तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए 8800002024 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल देकर तथा ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी दे सकते हैं। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को लगभग 200 सदस्य बनाने होंगे प्रत्येक सदस्य का शुल्क केवल सौ रुपये निश्चित है इस सदस्यता अभियान 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी के 21 करोड़ सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बनाया था जिला मुरादाबाद में यह सदस्यता अभियान 4 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 18 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक सदस्य बने की योग्यता रखता है जिला अध्यक्ष ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सदस्य नहीं बनाना है जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना को पूरा करेगा उसको ही सदस्य बनना है।

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता का मजबूत होना आवश्यक है। सपा के नेता कार्यकर्ता गुंडागर्दी तथा अपराधी प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी, मनमोहन सिंह सैनी, विधानसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, दिनेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, पवन पुष्पद, शिवेंद्र गुप्ता, नागेंद्र, सत्य प्रकाश गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, मुकेश चौधरी, जाकिर हुसैन, मुजीब कुरैशी, इकराम कुरैशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपेश रानी चौहान, लेखराज सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *