समाधान दिवस में 36 फरियादियों ने की शिकायत, मौके पर 4 का हुआ निस्तारण
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें 36 फरियादियों ने पहुच कर एसडीएम व एएसपी से अपनी समस्याओं से अगवत कराते हुए निस्तारण की मांग की। वही उच्चाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर चार शिकायतो का निस्तारण किया है।
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में एसडीएम प्रीति सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें 36 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से अगवत कराते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की वही सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एएसपी अमरिंदर सिंह ने समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर चार शिकायत का निस्तारण किया वाकी शेष शिकायतें के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जांच कर निस्तारण करने के आदेश दिए गए है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ,तहसीलदार भोपाल सिंह, नायाब तहसीलदार आदित्य कुमार, खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद गुप्ता, कोतवाली प्रभारी, विवेक शर्मा कानूनगो अनिल कुमार, लेखपाल राधेश्याम, हैप्पी, उमेश, संगीता, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।