भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दुःख

Advertisements

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दुःख

अज़हर मलिक

Almora accident भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा ने सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

Advertisements

 

 

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम  मेहरोत्रा कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं

 

 

 

राम मेहरोत्रा  ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। अल्मोड़ा जिले में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 36 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

 

 

 

कहा कि मोदी ने पीएमएनआरएफ से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Translate »