अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements

अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा की ओर से ब्लॉक सभागार में किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के चौधरी हुकुम सिंह तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला महामंत्री कशिश चौहान ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चांडी गांव में साधारण परिवार में हुआ था।

Advertisements

 

 

वह बहुत ही मेहनती लगनशील संघर्षील महिला थी उन्होंने भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण कार्य भी कराया था। वह शिव भक्त थी देश के लिए उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भी संघर्ष किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

 

 

इस दौरान कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सिंह सैनी मुरादाबाद के जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि पूर्व प्रत्याशी रहे पवन पुष्पद, डॉक्टर ओमपाल सैनी, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, शिवेंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, वचल कुमार पाल, संजीव कुमार चौहान, चंचल कुमार वाल्मीकि, संजय कुमार वाल्मीकि, राजकुमार, हफिज अहमद, सहित काफी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *