टिहरी झील में लापता दूसरे किशोर का शव भी SDRF ने किया बरामद।

Advertisements

टिहरी झील में लापता दूसरे किशोर का शव भी SDRF ने किया बरामद।

दिनाँक 19 सितम्बर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है, जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। उक्त सूचना पर SDRF की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी।

दिनाँक 21 सितम्बर 2022 को झील में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग करते हुए एक किशोर आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी – मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी का शव ढूंढ लिया गया था जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही थी।

Advertisements

 

 

 

 

 

 

 

आज दिनाँक 24 सितम्बर 2022 को आरक्षी शैलेन्द्र चमोली के हमराह SDRF टीम द्वारा पुनः टिहरी झील में गहन सर्चिंग के दौरान लापता दूसरे किशोर रक्षित पंवार पुत्र श्री रमेश पंवार, उम्र- 18 वर्ष, निवासी नई टिहरी का शव भी बरामद कर लिया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *