राहुल गांधी की अल्मोड़ा हुंकार से गरमाएगा सियासी माहौल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह। रणजीत रावत बोले—2027 की तैयारी को मिलेगा बल।

Advertisements

राहुल गांधी की अल्मोड़ा हुंकार से गरमाएगा सियासी माहौल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह। रणजीत रावत बोले—2027 की तैयारी को मिलेगा बल।

सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

रामनगर- कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी 4 जून का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। कांग्रेस संगठन इसे केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाले अभियान के रूप में देख रहा है। इसी क्रम में रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए रणजीत रावत ने कहा कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित विशाल जनसभा एवं रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की भी भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल होंगे, जबकि रामनगर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे।

 

रणजीत रावत ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नगर, ब्लॉक और बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रति युवाओं, महिलाओं, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी को विश्वास है कि अल्मोड़ा की यह सभा उत्तराखंड की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में शामिल होगी।

 

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को धार देने में जुटी हुई है। उत्तराखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिहाज से यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि राहुल गांधी की मौजूदगी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

 

रणजीत रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्मोड़ा कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे पौड़ी पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेकर सैनिकों एवं उनके परिवारों से संवाद करेंगे। सैनिक बाहुल्य राज्य होने के कारण इस कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद के माध्यम से कांग्रेस राज्य के एक महत्वपूर्ण वर्ग तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेगी।

 

उन्होंने बताया कि 5 जून को राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

रणजीत रावत ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

 

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा जोशी, भुवन पाण्डेय, बीना रावत, विमला आर्या, दीप्ति भारद्वाज, योगिता गोस्वामी, गिरधारी लाल, लीलाधर जोशी, विनय पड़लिया, बाबर खान, हरदीप सिंह दिप्पा, मनमोहन आर्या, रमेश पंडित, बाली राम, ओम प्रकाश आर्यवंशी, धाराबल्लभ पाण्डेय, महिपाल चौधरी, मोईन खान, जावेद खान, धीरज उपाध्याय, चाँद खान, उमाकांत ध्यानी, देबू बिष्ट, कमल नेगी, दरवान रावत, अनीश आलम, लीलाधर जोशी, कुलदीप सिंह, आनंद जोशी, कमल नेगी, मो अनीश, विजेंद्र शर्मा, आनंद आर्या, अनीस खान, नजाकत अली, आसिम अली, शेर खान, गुलाम सादिकआदि मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *