बद्रीविशाल के दर्शन के साथ शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा, माणा गांव में फूंका चुनावी बिगुल

Advertisements

बद्रीविशाल के दर्शन के साथ शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा, माणा गांव में फूंका चुनावी बिगुल

 

 

Advertisements

देश की दोनों दिग्गज बीजेपी और कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जहां बीजेपी तमाम प्रदेशों में जनसभा को संबोधित कर आगामी चुनाव के लिए रोड मैप तैयार कर रही है तो वहीं कांग्रेस भी देशभर में भारत जोड़ों यात्रा कर लोगों के दिलों में अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा कर्नाटक के बाद अब उत्तराखंड पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का आगाज चमोली से हुआ। जहां कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने पहले बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर बद्रीविशाल का आश्रीवाद लिया। फिर कांग्रेस ने भारत के अंतिम माणा गांव से अपनी भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा, उपनेता भुवन कापड़ी समेत सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस ने राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों अंकिता हत्याकांड जैसे तमाम विषयों को जनता के सामने रखा। कांग्रेस ने अपनी यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की जांच से पहले अंकिता हत्याकांड के सबूतों को मिटाया गया और अब तक इस मामले में वीआईपी का नाम उजागर नहीं करना सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है। उन्होंने कहा उन्होंने यूकेसीएसएससी पेपर लीक, विधानसभा बैकडोर घोटाले समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। बता दें की कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का पहला चरण 8 नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *