पकड़ा गया अशरफ का हत्यारा देहरादून

Advertisements

 पकड़ा गया अशरफ का हत्यारा देहरादून

 

देहरादून : पिछले दिनों डालनवाला क्षेत्र में बोरे के अंदर लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया था , मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी सिटी और CO डालनवाला के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की पड़ताल करने के लिए निर्देशित किया गया था

Advertisements

 

देहरादून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्यारे सोहैल को पकड़ कर अपना लोहा मनवा लिया है , पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सोहेल ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि आपसी विवाद के चलते अशरफ और सोहेल के बीच झगड़ा हो गया था जिस पर आक्रोशित होकर सोहेल ने छोटे सिलेंडर से अशरफ के ऊपर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद उसकी लाश को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने के लिए सोहेल इंतजार कर रहा था लेकिन उस से पहले ही देहरादून पुलिस ने उसे धर दबोचा।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *