विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी दो गिरफ्तार शातिर महिला फरार रुद्रपुर

Advertisements

 

 

विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी दो गिरफ्तार शातिर महिला फरार 

Advertisements

अज़हर मलिक 

 रुद्रपुर : अपने जमीर को नीलाम कर लोगों से ठगी करने वाले दो शातिर कबूतर बाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही अभी एक महिला फरार भी बताई जा रही जिसको जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस के दावा है, जनपद उधम सिंह नगर में ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसको लगाम लगाने के लिए जनपद पुलिस के मुखिया मंजूनाथ टीसी द्वारा सख्त कारवाही निर्देश भी किए हैं उसी क्रम में निर्देशों के बाद पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है ऐसा ही मामला जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सामने आया जहां विदेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठग बाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया खुशवंत सिंह ग्राम ठोठूपुरा, केलाखेड़ा भुजवानगला, बाजपुर ऊधमसिंह नगर, उसका दूसरा साथी मनमोहनजीत सिंह ग्राम बैरिया रोड, लखनपुर, बाजपुर का रहने वाला है। फरार महिला किरणदीप कौर खुशवंत सिंह की पत्नी है। लोग बराड़ ओवरसीज के नाम से रुद्रपुर में विदेश भिजवाने का ठेका लेकर लोगों से ठगी करते थे। कई लोगों से पैसा लेने के बाद उन्होंने कंपनी का ऑफिस बंद करने के साथ ही अकाउंट भी बंद कर दिया था। इस मामले में तीन मुकदमें पंजीकृत किए गए थे, जिनमें इन लोगों पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप था। 8 मामले इनके खिलाफ जांच में चल रहे हैं, ऐसे में 2 से ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी इन लोगों द्वारा प्रतीत होती है। पुलिस ने बताया इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद उनकी संपत्ति भी सीज की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विक्रम सिंह राठौड़ के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन केसी आर्य, उप निरीक्षक दिनेश परिहार, उमेश त्यागी, विशाल रावत, ममता आर्य आदि शामिल थे।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *