नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष गाबा ने खटीमा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में फूंकी जान

Advertisements

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष गाबा ने खटीमा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में फूंकी जान

 

खटीमा : उधम सिंह नगर जनपद के कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा पहली बार पहुंचे खटीमा, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर एक नई ऊर्जा का किया संचार, साथ ही संगठित होकर पार्टी हित में संघर्ष और पार्टी को मजबूत करने का दिया संदेश। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गाबा के खटीमा पहुंचने पर विधायक तथा उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, महिला मोर्चा, सेवादल, युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक मोर्चा तथा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फूल माला, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत सम्मान किया।

Advertisements

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गाबा ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका परिचय लिया तथा पार्टी को मजबूत करने के साथ ही एकजुट होकर आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। इस दौरान भुवन चंद्र कापड़ी, पीसीसी सदस्य बाॅबी राठौर सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गलत मुकदमे में फंसा कर डरा धमका रही है।

तथा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा और हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सबके सहयोग से पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सदन में जनता की आवाज उठाने और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने से घबराकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। वहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर हर समय तैयार रहने हेतु अपील किया।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *