मन की बात के सौंवे में संस्करण का किया जाएगा भव्य प्रसारण

Advertisements

मन की बात के सौंवे में संस्करण का किया जाएगा भव्य प्रसारण

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात प्रोग्राम का कल प्रसारण किया जाएगा। मन की बात प्रोग्राम का यह सौंवा एपिसोड होगा। वहीं प्रोग्राम को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरी तैयारी की गई है।

जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी से रुड़की पश्चमी मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा रुड़की संयोजक अभिषेक चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात प्रोग्राम के सौंवे संस्करण का प्रसारण किया जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता के अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी देशवासी माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बड़े ही ध्यान से सुनते हैं।

Advertisements

और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रोग्राम को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। रुड़की पश्चिम मंडल में 73 बूथ है और पूर्वी मंडल में 75 बूथ है।

सभी बूथों पर 100 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और प्रोग्राम को सफल बनाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि मन की बात प्रोग्राम को लेकर जिले की एक बैठक भी की गई है जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि स्थान चिन्हित कर सभी उपकरण वहां पर उपस्थित रखें। ताकि जो हमारे मुख्य अतिथि और जो वक्ता है उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो और कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके।

 

मन की बात

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *